शामली। रॉयल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर में छात्र-छात्राओं ने तंबू लगाए और सफाई अभियान चलाया। प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला ने ध्वजारोहण कर छात्रों को अनुशासन के महत्व की जानकारी प्रदान दी। साथ ही देश सेवा के लिए प्रेरित किया। मणिकर्णिका टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।