कांधला। गांव डांगरौल के अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य और छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार और छात्रा ईशा, निशा और प्रिया को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। मंगलवार को तीनों छात्राओं और प्रधानाचार्य के विद्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान राजन जावला, सोमपाल, पप्पू, सुरेश, अरविंद, उजाला शर्मा, अभिषेक मौजूद रहे।