वार्षिकोत्सव पर दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
थानाभवन। कस्बे के लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रवक्ता मदनपाल राणा ने किया। छात्रों ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने नृत्य, गायन आदि प्रस्तुतियों से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।