फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना मे तैनात जवान शौर्य चक्र के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बा कांधला निवासी लांस नायक अय्यूब अली को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। सितंबर 2018 में जम्मू कश्मीर के काजी कुंड क्षेत्र के चैगामा में साथियों के साथ मिलकर पांच आतंकवादियों को मार गिराने पर उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति लांस नायक को इस पदक सम्मानित करेंगे। इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मोहल्ला इदरीश बेग विहार कॉलोनी निवासी अय्यूब अली पुत्र हकीमुद्दीन 9 राष्ट्रीय रायफल में लांस नायक हैं। 15 सितंबर 2018 को कंपनी के लेफ्टिनेंट कर्नल जयपाल सिंह को सूचना मिली कि जम्मू कश्मीर के काजी कुंड क्षेत्र के चैगामा गांव में एक मकान में पांच आतंकवादी घुस गए है। ऑपरेशन चैगामा के तहत लेफ्टिनेंट कर्नल ने जवान अय्यूब अली सहित नौ जवानों के साथ मिलकर मकान को घेर लिया था। इस पर आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में पांचों आतंकवादी ढेर हो गए थे। इस साहसिक कार्य के लिए जवान अयूब अली को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से दिल्ली में 26 जनवरी को उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा। इस उपलब्धि पर परिवार और कस्बे में खुशी की लहर है। अयूब ने फोन पर बताया कि अब उनकी पोस्टिंग कारगिल में हो गई है। 15 दिन में ज्वाइन करना है। फिलहाल वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें