खिलाड़ियों का स्वागत किया
कांधला। नेपाल में इंडो नेपाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित खेलों में द गोल्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। छात्र के गोल्ड मेडल जीतने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। टीम के कस्बे में पहुुंचने पर स्कूल स्टाफ और ग्रामीणो ने ढोल की थाप पर उनका जोरदार स्वागत किया।
दा गोल्ड पब्ल्कि स्कूल के कई छात्रों ने भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने बताया कि नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त किए। स्कूल कबड्डी टीम में शामिल छात्र हिमांशु, आर्यन,अक्षय, रितिक और वंश ने अपने प्रशिक्षक शशि चौहान की प्रेरणा से कबड्डी टीम को विजयी दिलाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को टीम विजयी होने के बाद कांधला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्कूल के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, निदेशक अरविंद सिंह व प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने बताया कि ये क्षेत्र और विद्यालय के लिए स्वर्णिम उपलब्धि है।