फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को उठा ले जाने की आरोपियों ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी
विज्ञापन

कैराना। तीन माह पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि समझौता नहीं होने पर पुन: किशोरी को उठा ले जाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित पिता की शिकायत पर एसपी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।
शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे एसपी के समक्ष एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शिकायत करते हुए बताया कि करीब तीन माह पूर्व दूसरे समुदाय के लोग उसकी नाबालिग पुत्री को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए थे। मामले में उसने संदीप, सतपाल, धर्मवीर और एक महिला सहित छह लोगों के विरुद्ध कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन-चार दिन बाद उसकी पुत्री को बरामद भी कर लिया था। आरोप है कि आजतक भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिस कारण आरोपी उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं और फैसला नहीं करने की सूरत में उसकी पुत्री को उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं। धमकी के बाद से उसके परिवार के लोगों में भय बना हुआ है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिशें देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

होमगार्ड के परिजनों ने लगाई मुआवजे की गुहार
कैराना। कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी बबली अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने डीएम को दिए पत्र में बताया उसका पति विजय कुमार होमगार्ड है, जो 31 जनवरी को कांधला थाने इलाके में ड्यूटी पर जा रहा था, तभी कांधला रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी रिपोर्ट कोतवाली पर दर्ज कराई हुई है। पीड़िता का कहना है कि वह एक बेहद गरीब परिवार से हैं, जिस कारण पति का इलाज करा पाना असंभव हो चुका है। वर्तमान में उनका इलाज मेरठ के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। परिवार की स्थिति ऐसी नहीं कि वह आगे इलाज करा सके। पीड़िता ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। इस दौरान परिवार से विनोद, सोनिया, सुंदरी, प्रकाशी आदि मौजूद थे।
फोन पर महिला को किया जा रहा परेशान
कैराना। महिला के मोबाइल फोन पर अज्ञात युवक उससे अश्लील बातें कर परेशान कर रहा है। भूरा रोड स्थित एक महिला शनिवार को कोतवाली पहुंची और बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर कई दिनों से अज्ञात नंबर से कॉल आ रही है, जो रिसीव करने पर उससे अभद्रता करता है और अश्लील बातें करने का प्रयास करता है। वह परेशान हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर दी धमकी
कैराना।मोहल्ला अफगानान निवासी महबूब ने कोतवाली पर तहरीर दी कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसने ठेकेदार के पास चिनाई कार्य किया था, जिनमें आठ हजार रूपये मजदूरी बकाया रह गई थी। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें