शामली। शामली कोतवाली में कई दिन से सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। वाहनों का आवागमन रोकने के लिए कोतवाली के गेट पर अस्थायी तौर पर लोहे का दरवाजा खड़ा किया गया है। मंगलवार की शाम एक युवक इस दरवाजे को हिलाने लगा। इसी दौरान लोहे का दरवाजा उसके ऊपर गिर गया। आसपास के लोगों ने दरवाजा उठाकर उसे बाहर निकाला। पुलिस ने युवक को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि युवक को मामूली चोट लगी थी। उसका उपचार करा दिया गया है।
एएसपी से न्याय की गुहार लगाई
शामली। ऊन क्षेत्र निवासी एक महिला ने एएसपी अजय प्रताप सिंह का प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब एक माह पहले उसकी बेटी को गांव का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले की शिकायत ऊन पुलिस चौकी पर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेटी को बरामद कर फिर आरोपी को सौंप दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है। पीड़िता ने एएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर बेटी को दिलाने की गुहार लगाई है। एएसपी ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।