कैराना। केंद्रीय श्रम संगठनों और औद्योगिक फेडरेशन यूनियन के आह्वान पर नगर में दूसरे दिन भी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। जिस कारण उपभोक्ताओं की एटीएम पर लंबी कतारें नजर आईं। हड़ताल के चलते काम प्रभावित रहा, जिस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कैश पाने के लिए एटीएम उपभोक्ताओं एटीएम मशीनों पर लाइनों में लगे रहे। सबसे अधिक भीड़ नगर के पंजाब नेशनल बैंक में देखने को मिली, जहां पर लोग एटीएम मशीन पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बैंक की ओर से शाखा के प्रवेश द्वार पर हड़ताल का नोटिस लगाया गया था।
गरीब और बेसहारा को बांटे कंबल
कैराना। कड़ाके की सर्दी के बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। बुधवार को मोहल्ला आलकलां में पूर्व सभासद आसिफ चौधरी के आवास पर नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मोहल्ले में निवास करने वाले गरीब-निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए गए। मौके पर समाजसेवी डॉक्टर तौसीफ चौधरी, हाफिज रियाज हसन, चौधरी सादिक, शोएब, इस्लाम, हाजी ईसा, पप्पू कुरैशी आदि मौजूद रहे।