कांधला। गांव डांगरौल में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का 40वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। शामली रालोद के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।
बृहस्पतिवार को शामली रालोद की टीम से रालोद नेता डॉक्टर विक्रांत जावला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी के आवास दिल्ली पहुंचकर उनके जन्मदिवस पर बधाई दी। जयंत चौधरी के विदेश दौरे पर होने के कारण चौधरी अजित सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान योगेंद्र चेयरमैन, अशरफ अली खान, राजस्थान विधायक सुभाष गर्ग, ऋषिराज राझंड, सउद हसन, फरीद कुमार आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, क्षेत्र के गांव डांगरौल में रालोद के छात्र सभा जिला महासचिव राजन जावला के आवास पर जयंत चौधरी के जन्मदिन पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। राजन जावला ने गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। मौके पर मोनू, कमल, गौरव, सोनू, चांदपाल, रोहित, मोंटी, आकाश, रिजवान, सुरेश और रोहताश सहित आदि मौजूद रहे।