फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांव-गांव और घर-घर पदयात्रा अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने गुज्जरपुर में आयोजित चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में पदयात्रा गुज्जरपुर गांव पहुंची। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और इसके बाद गांव में चौपाल का आयोजन भी किया गया। इसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। कांधला नगर की पदयात्रा नरेश सैनी, श्याम सिंह, सतवीर वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। उधर, पदयात्रा संयोजक नीरज उपाध्याय ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने शामली विधान सभा के कई गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुना। मोहल्ला दयानंद नगर में नगर अध्यक्ष राकेश गर्ग व नगर संयोजक पदयात्रा भूषण जिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोगों के घरों तक पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। कुरमाली गांव की टोली हरबीर मलिक के नेतृत्व में रही। लिलौन गांव में मनोज चौधरी, प्रमोद अट्टा एवं विकास पंवार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में लोगों ने भाजपा का जमकर स्वागत किया। मलखपुर गांव की पदयात्रा प्रसन्न चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई। चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनते शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें