26 नवंबर को बीडीओ को देंगे ज्ञापन
शामली। बहुजन क्रांति मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संविधान बचाओ और लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत बहुजन क्रांति मोर्चा पूरे देश में ब्लाक मुख्यालय पर 26 नवंबर से सुबह 11 बजे से प्रदर्शन करेगी।
शनिवार को बहुजन क्रांति मोर्चा की बैठक मोहल्ला पंसारियान में भारत मुक्ति मोर्चा कार्यालय पर हुई। उन्होंने कहा कि शामली के सभी विकास खंड अधिकारी संविधान बचाओ ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ सरकार की आरक्षण नीति को समाप्त करने के लिए काम रही है। संगठन गुजरात सरकार की रवैये के खिलाफ विकास खंड कार्यालय पर बीडीओ को ज्ञापन देंगे। बैठक तय किया गया कि 26 नवंबर को सरकार विरोधी नीतियों के विरोध में ब्लाक मुख्यालय पर ज्ञापन बीडीओ को दिया जाएगा। बैठक में इंद्रजीत सैैनी, राजेश कुमार, नीटू कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, सतेंद्र सिसौदिया, महावीर सिंह, अश्वनी कुमार, आशुतोष कुमार, प्रियंक कुमार आदि मौजूूद रहे। संचालन शिवकुमार ताना ने किया।