शामली। कश्यप विकास सामाजिक समिति के अध्यक्ष डाक्टर रामपाल ने कहा कि सत्ता व विपक्ष मिलकर कश्यप समाज व गरीबों के हकों को दबाने का कार्य कर रहे है। कश्यप समाज ने हालातों को देखते हुए भागीदार आंदोलन मंच का गठन किया गया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर दो दिसंबर को राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस मौके पर कोरी समाज के जाति प्रमाणपत्र पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई जाएगी। इस दौरान पवन कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, मोहर सिंह, अवनीश गुप्ता, आनंद कश्यप, मांगेराम, प्रवेंद्र, हरपाल, सजीव कश्यप दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।