सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
शामली। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सिल्वर बेल्स स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए भाषण का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वाहनों की बढ़ती संख्या ने शामली की सड़कों पर जाम के हालात पैदा कर दिए हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय संगल, प्रबंधन समिति के सदस्य अतुल बंसल, अनिल गोयल, भंवर सिंह आदि रहे।