दस फरवरी को संपन्न होगी दो बहनों की दीक्षा
कांधला। श्वेताम्बर जैन स्थानक के सुधर्मा सभागार में महासाध्वी सुप्रभा महाराज के सानिध्य में उत्तम नगर दिल्ली जैन समाज के साथ कांधला आई वैराग्य बहन समता जैन और विदिता जैन का आचार्य प्रवर काशीराम महाराज की दीक्षा स्थली पर तिलक समारोह का आयोजन किया गया। उक्त दोनों बहनों की दीक्षाएं दस फरवरी को वसंत पंचमी दिन धर्म मुनि महाराज के द्वारा हरियाणा के हिसार में संपन्न होगी।