शामली। नगर पंचायत बनत में सरदार पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई। शुभारंभ चेयरमैन राजीव कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने सभी सभासदों व कर्मचारियों को उनके जीवन परिचय से अवगत कराते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान सभासद भूपेंद्र, कंवरपाल राणा, इकराम अली, इमरान, नसीम अहमद, योगेंद्र शर्मा, गोविंद सिंह, पंकज, रामपाल व कर्मचारी ओम कुमार कौशिक, रामकिशन, ओमसिंह, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।