अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं शिक्षकों ने भी उनके जीवन परिचय से अवगत कराते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में पटेल की जयंती पर प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। मौके पर मनोज, महेश गौड़, रामनाथ, शिवकुमार, वेदप्रकाश, सुमन शर्मा, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, अंजलि जैन, मोहित मित्तल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित विचार गोष्ठी सरदार पटेल की भूमिका और देश की अखंडता के लिए आयोजित की गई। इस दौरान रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या डॉक्टर वंदना ने किया। प्राचार्या डाक्टर वंदना ने छात्र-छात्राओं से पटेल के कृत्रित्व से अपने जीवन में समाहित करने का आह्वान किया है। मौके पर डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर प्रताप, डॉक्टर जयविंदर तोमर, पूजा राय, गिरीश, नारायण यादव, डॉक्टर मृदुला जैन, गुंजन, अनुराधा, नवनीत गर्ग आदि मौजूद रहे। मेपल्स एकेडमी में भी कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।