फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में थाइरोइड बीमारी की गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा बुढ़ाना रोड स्थित एक लैब पर जांच शिविर का आयोजन कराया। जिसमें गांव व शहर के लगभग 235 लोगों की थायराइड बीमारी की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल ने किया। डॉक्टर अर्जुन वर्मा ने बताया कि आज की तनाव भरी जिंदगी में मनुष्य का स्वास्थ्य सबसे चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। इसलिए सभी लोगों को लगातार अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि संस्था पिछले 16 वर्षों से भी अधिक समय से सामाजिक सेवा में लगी है। इस दौरान सचिव नीरज, वैभव गोयल, विनीता, अमित श्याम, आशु गर्ग, डाक्टर नीलेश, राहुल गर्ग, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें