फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज बना डीएलएड परीक्षा का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवी इंटर कॉलेज बना डीएलएड परीक्षा का केंद्र
विज्ञापन

शामली। जनपद में सात केंद्रों पर चल रही डीएलएड की पढ़ाई चल रही है। सभी केंद्रों के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए शहर के वीवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 25 से 29 तक एक पाली में आयोजित होगी। मंगलवार को 501 कोड की बैक परीक्षा हुई, जिसमें 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रश्नपत्र डायट प्राचार्य व तहसीलदार की निगरानी में खोले गए।
विज्ञापन

जिले के किसान इंटर कॉलेज, देशभक्त इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर में डीएलएड की पढ़ाई कराई जा रही है। डीएलएड की परीक्षा के लिए शहर के वीवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार से परीक्षा प्रारंभ हो गई है। परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 तक होगी। यह परीक्षा 25 से 29 सितंबर तक चलेगी। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि पहले तीन दिन बैक परीक्षा होगी और बाद के दो दिन मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें मंगलवार को 501 कोड की बैक परीक्षा हुई। 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बुधवार को 502 कोड जिसमें 18 विद्यार्थी, बृहस्पतिवार को 503 कोड जिसमें 13 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, मुख्य परीक्षा शुक्रवार को 504 कोड की होगी। 591 विद्यार्थी और शनिवार को 505 कोड की परीक्षा होगी, जिसमें भी 591 विद्यार्थी ही परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र डायट प्राचार्य डाक्टर भीम सिंह व तहसीलदार अभयराज पांडे की निगरानी में खोले गए। सभी विद्यार्थियों की परीक्षा के समय व गेट पर तलाशी ली गई। किसी के पास कोई नकल नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें