थानाभवन। भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन के एक माह होने पर काव्यपाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कवियों ने कविता पाठ के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया और लोगों से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
रविवार शाम नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए कवि राकेश उपाध्याय, विजेंद्र शास्त्री, विपिन कौशिक, सुनील अरोड़ा, सचिन जैन, आदिल आदि कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता पाठ कर पूर्व प्रधानमंत्री का गुणगान किया। साथ ही कुछ कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से धारा 370 हटाने का भी आह्वान किया। मेरे गीत तुम्हारे पास सहारा पाने आएंगे, थोड़ी आंच बची रहने दो, धुआं थोड़ा निकलने दो आदि कविताओं ने आगंतुकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रवि यादव, रविंद्र गोयल, प्रेमजी, अनुज सिंघल, अमित मित्तल, भूमेश नारंग, बॉबी अरोड़ा, जिला प्रभारी लज्जा रानी गर्ग, विरेंद्र, जयपाल सिंह, ठाकुर सोमबर सिंह, बालेश चौधरी, चक्रेश राणा, महेश गोयल आदि मौजूद रहे।