बाबूजी के नक्शेकदम पर चलूंगी : मृंगाका सिंह
गढ़ीपुख्ता। वर्ष 2017 -18 के तहत सांसद निधि की ओर से बनाए गए खड़ंजे का राझड़ गांव में भाजपा नेता मृंगाका सिंह ने लोकार्पण किया। बाद में गांव में एस डी पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में भाजपा नेता ने कहा कि उनके पिता बाबू हुकुम सिंह ने जाति- धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास किया है। उनके नक्शे कदम पर ही चलूंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमदत्त शर्मा पठानपुरा ने की। संचालन स्कूल चेयरमैन रमेश पंवार ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक रणबीर सिंह पंवार ने किया। समारोह में डॉक्टर अमित पंवार, स्कूल चेयरमैन रमेश पंवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र, हरेंद्र प्रधान जंधेडी, वीरेंद्र मलिक, कर्मवीर कांबोज, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, रूबी चौधरी, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।