शामली। पहाड़ों से अधिक पानी आने पर मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए गए शामली के सैकड़ों श्रद्धालुओं फंस गए। सुबह बारिश बंद होने के बाद श्रद्धालु शामली के लिए अपने वाहनों से रवाना हुए।
शनिवार को मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर श्रद्धालुओं की बस गई थी। शाम पांच बजे के बाद मां के दर्शनों के बाद बारिश शुरू हो गई और पहाड़ों से अचानक ज्यादा पानी आ गया। जिसमें कई दुकानें बह गईं। मंदिर समिति की ओर से तत्काल घोषणा की गई, सभी श्रद्धालु सत्संग भवन में चल जाए। शाकंभरी देवी सेवा समिति शामली के अध्यक्ष डॉ. अनिल बंसल व संस्थापक संदीप कुमार सिंघल ने बताया कि बारिश बंद होने पर रविवार सुबह श्रद्धालु बस से शामली के लिए रवाना हुए। उधर, मां शाकंभरी सेवा समिति शामली की दूसरी संस्था के सचिव राकेश अग्रवाल बताते हैं कि पानी के तेज बहाव से बचने के लिए जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में श्रद्धालु घुसे तो कर्मचारी ने बाहर निकाल दिया। बाद में सत्संग भवन में उन सबने रात गुजारी।