फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट से बस्ती में दौड़ा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला छड़ियान निवासी सादा पहलवान बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से कटिया को लेकर घेर में जा रहा था। इसी बीच मोहल्ले में गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे बस्ती में भी करंट दौड़ गया। करंट लगने के कारण सादा पहलवान की कटिया ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और बिजलीघर पर फोन करके आपूर्ति बंद कराई गई। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कहना था कि एक दिन पहले भी मोहल्ले में करंट के कारण ही एक जानवर की मौत हो गई थी, लेकिन सूचना देने पर भी विभाग की नींद नहीं खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें