फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में की गई शामली डायल-100 की बड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

एसपी द्वारा चलाई गई पीआरवी की चेकिंग प्रणाली की गूंज लखनऊ में गूंजी। इस दौरान इस प्रोजेक्टर की तारीफ हुई। साथ ही पीआरवी के संबंध में अन्य जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा द्वारा जिले में डायल-100 पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए नई योजना तैयार की थी। इसके तहत एसपी ने डायल-100 की सभी गाड़ियों को चेकिंग करने के साथ ही रोजाना राहगीरों दुकानदारों से बात कर उनके नाम व नंबर नोट करने की हिदायत दी गई थी। जिसके बाद डायल-100 प्रतिदिन लोगों से बात कर सुरक्षा का भरोसा दे रहे थे। शुक्रवार को लखनऊ में डायल-100 की एक बैठक एडीजी यूपी आदित्य मिश्रा द्वारा ली गई। बैठक में शामली जिले में डायल-100 की इस कार्यप्रणाली की सराहना की गई। इसके अलावा यूपी 100 की गाड़ियों की रेस्पांस टाइम की जानकारी ली गई। शामली में 14-15 मिनट रेस्पांस टाइम है। इस संबंध में रेस्पांस टाइम को ओर कम करने की बात कही गई। एडीजी डायल-100 ने सिग्नल एमडीटी मोबाइल डेटा टर्मिनल में आ रही दिक्कत को साझा किया। इस दौरान पेट्रोल नाइट फंक्शन के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें