फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे बंद रहा थानाभवन-चरथावल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ घंटे बंद रहा थानाभवन-चरथावल मार्ग
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। आंधी के कारण शुक्रवार रात थानाभवन-चरथावल मार्ग पर दर्जनों पेड़ और विद्युत खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए, जिस कारण रात करीब 12 से सुबह आठ बजे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। मार्ग बाधित होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आई आंधी के कारण कादरगढ़ से लेकर ख्यावड़ी गांव तक करीब दो दर्जन पेड़ और तीन विद्युत खंभे टूटकर सड़क के बीचोंबीच गिर गए। इसके बाद थानाभन -चरथावल मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। शनिवार सुबह पांच बजे के बाद ग्रामीणों ने खुद ही सड़क से पेड़ों को हटवाना प्रारंभ किया। करीब आठ बजे पेड़ और खंभे हटवाने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हुआ। वहीं, विद्युत लाइनों में हुए फाल्ट के कारण थानाभवन और जलालाबाद कस्बे के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार सुबह लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद थानाभवन और जलालाबाद नगर की बिजली आपूर्ति शाम तक सुचारु कर दी गई। हालांकि ग्रामीणों इलाकों में आपूर्ति प्रारंभ नहीं हुई। गांव हसनपुर लुहारी निवासी आर्येष और मलखान ने बताया कि रात में कई बार बिजली अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आसपास के गांवों में शनिवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति प्रारंभ नहीं हुई। उधर, बाग ठेकेदार अनीस अहमद ने बताया कि आंधी के कारण पेड़ों से आम टूटकर गिर गया, जिससे उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फल व्यापारी मोहम्मद सलीम ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र में में आम उत्पादक बाग मालिकों को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। उधर, आंधी के कारण थानाभवन थाना परिसर में खड़ा नीम का पेड़ धराशायी हो गया। नतीजतन कंप्यूटर रूम के तार टूट गए और मुकदमे दर्ज करने की प्रक्रिया बाधित हो गई। थानाध्यक्ष ने इंजीनियर को बुलाकर व्यवस्था ठीक कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें