शामली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटे में मौसम बिगड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार और रविवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना हैं। बृहस्पतिवार को जहां दिन का तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया था। वहीं, शुक्रवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 40 प्रतिशत तक रिकार्ड की गई है। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटों में आंधी, और बूंदाबांदी की संभावना है।