शामली। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा का कहना है कि भाजपा के राज में किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान हो गया है। जिसके चलते हर वर्ग में भाजपा का विरोध है। इसीलिए गठबंधन की भी दरकार है। उन्होंने बताया कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए गठबंधन को लेकर जो निर्णय होगा, वह किसान, मजदूर और देशहित में होगा।