फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िताओं को सहायता दिलाने पर समिति ने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गंभीर अपराधों और बलात्कार जैसी घटनाओं की शिकार 11 महिलाओं को उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से सहायता दिलाई जाएगी। उसके लिए जिला संचालन समिति ने संस्तुति कर दी है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें 11 प्रकरणों पर विचार किया गया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला उत्पीड़न की शिकायतों के निराकरण के लिए हेल्पलाइन डायल 181 की सहायता उपलब्ध कराई गई है। किसी भी पीड़ित महिला को अगर कोई शिकायत दर्ज करानी है तो 181 पर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। ताकि उस पर समय रहते त्वरित कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, संयुक्त निदेशक अभियोजन गोपाल गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरके सागर, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अंजू रानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें