उपमुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
शामली। मछुआ समुदाय की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर समस्याओं को अवगत कराया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मछुआ समुदाय की समस्याओं का 15 दिनों में समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जयंतर पाल, शिवचरण, सोमपाल, रघुनाथ, राजकुुमार आदि मौजूद रहे।
मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल को
शामली। प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आर के पीजी कॉलेज में पंजीकृत एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत के छात्र-छात्राओं की समाज शास्त्र मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल को, अंग्रेजी की 29 अप्रैल को कैराना के विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय मे होगी। हिंदी की मौखिक परीक्षा एक मई को वीवी पीजीकालेज शामली, दर्शन शास्त्र की 29 अप्रैल को व सैन्य शास्त्र की 18 मई को मेरठ कालेज मेरठ मे मौखिक परीक्षा होगी।
25 मरीजों का चेक अप किया
शामली। इनरव्हील क्लब शामली में दांतो का चेकअप कैंप बुढ़ाना रोड पर मोघा डेंटल क्लीनिक पर लगाया गया। मुख्य डॉक्टर दिलजीत मोघा ने 25 मरीजों का चेक अप किया। दांतों की देखभाल के लिए सलाह दी। क्लब की अध्यक्षा रेखा गोयल, सचिवा प्रवीण बंसल, वीना अग्रवाल मौजूूद रहीं।
ृ