शामली।
गौरव ज्योति वेलफेयर सोसायटी के द्वारा छात्राओं की ब्यूटीशियन व सिलाई कटिंग की लिखित व मौखिक परीक्षा कराई गई। परीक्षा का आयोजन मोहल्ला तैमूरशाह व नाला पुल बुढ़ाना रोड पर हुई। जिसमें ब्यूटीशियन कोर्स में 28 व सिलाई कटिंग में 40 छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिसमें ब्यूटीशियन में अंशु सचान प्रथम, मोनिका द्वितीय व मोनिका रानी तृतीय रही। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर संगीता मोघा ने बताया कि संस्था पिछले दस वर्षों से महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भारत मोघा, राजकुमार, रेखा, संजय चौहान, पवन, मोनी, साहिबा, कीर्ति, भावना, सविता आदि मौजूद रहे।