फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश के परिजनों ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बल्हेडा निवासी कृष्ण ने अन्य ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को कैराना में मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को ज्ञापन दिया। बताया कि दो अप्रैल को उसके भाई राजेश की हरियाणा के किसानों ने गेहूं की फसल काटने का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब 300 बीघा भूमि पर यूपी-हरियाणा के किसानों के बीच विवाद है, लगभग चार दशकों से उसका कोई हल नहीं हो सका है। केंद्र, प्रदेश और हरियाणा में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी सीमा विवाद का समाधान नहीं हुआ। इसके साथ ही राजेश की हत्या में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग भी की गई। राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें