कैंसर रोगियों की जांच के लिए लगाया शिविर
शामली।
रोटरी क्लब शामली की ओर से कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में कैंसर रोगियों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ की आशा ज्योति सचल वैन में उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों द्वारा कैंसर के मरीजों की जांच की गई। रविवार को लगे शिविर का शुभारंभ रोटरी मंडलाध्यक्ष दीपक जैन एवं समाजसेवी अजय संगल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पीजीआई चंडीगढ़ से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अर्पित गुप्ता, डाक्टर निशांत, डॉक्टर अतुल्या एवं डॉक्टर अनूप और उनकी टीम ने जांच की। शिविर में क्लब अध्यक्ष राज कुमार गर्ग, गुरमुख सिंह सचिव, प्रदीप सिंघल, डॉक्टर अमित मोहन, राजेश बंसल, अनिल गोयल , अरुण बंसल, नितिन तायल, शैलेश जैन, विनय गोयल, अजय गुप्ता, रुचिर गोयल, अमर जैन, हितेश जैन, प्रमोद ऐरन, डाक्टर सुनील माहेश्वरी, सुधाकर आर्य, प्रवीण गोयल, संजय जैन, राजीव जैन, अंकुर अग्रवाल, विशाल गुप्ता, अजीत जैन, पुनीत जैन, लाहोरी मल धवन आदि रोटरी सदस्यों का सहयोग रहा।