वीवी इंटर बालिका कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीएमओ के निर्देशानुसार निबंध और अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
सोमवार को वीवी बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीएमओ राजकुमार के निर्देशानुसार खुले में शौच से होने वाली हानियां विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें कॉलेज की दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए खुले में शौच से होने वाली हानियां बताईं। जिसके बाद अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं के ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता कराई गई। सभी ने भाग लेकर अपने ज्ञान के चक्षु खोलें। इस दौरान प्रधानाचार्य एसके आर्य, प्रदीप गोयल, विजय कुमार, रजनीश कुमार, डॉ. मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।