यूपी बोर्ड परीक्षा का इंटर के उर्दू और कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा के साथ समापन हो गया। दोनों पाली की परीक्षा में 502 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 474 ने परीक्षा दी और 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
शनिवार को सुबह की पाली में इंटर में उर्दू विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। जिसमें 147 परीक्षार्थी पंजीकृत रहें और 19 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली में केवल देशभक्त इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इंटर कृषि वर्ग का शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें 355 परीक्षार्थी पंजीकृत रहें। परीक्षा में 346 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 9 ने परीक्षा छोड़ दी। जनपद में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक समाप्त हुई है। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जनपद में चार सचल दल बनाएं गए थे। सभी सचल दलों का महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा के साथ ही अन्य परीक्षाओं में भी छापामारी रही। वहीं मंडल स्तर से जेडी और एडी के सचल दलों ने परीक्षाओं और संकलन केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी सचल को जनपद में किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई।
जानकारी के अभाव में चार परीक्षार्थियों की छूटी परीक्षा
कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा 10 फरवरी को हुई थी। किसी अन्य जनपद में गलती से प्रश्नपत्र खुलने के कारण यह परीक्षा दोबारा शनिवार को कराई गई। यह परीक्षा शहर के देशभक्त इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। इसमें जनपद के सात कॉलेजों के 355 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से सभी परीक्षाओं में अब तक पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहते आए है। परीक्षा में संशोधन होने के बाद कार्यवाहक डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा की तिथि के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद भी सूचना के अभाव में शनिवार को परीक्षा में पांच परीक्षार्थियों के स्थान पर नौ परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे है। जानकारी के अभाव में चार परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई है।