फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में छाये महिला स्वयंसहायता समूहों के उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को पसंद किया
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को लगाई गई प्रदर्शनी में यूं तो कई विभागों की तरफ से अपने स्टाल लगाए गए, लेकिन उनमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टॉल पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा कई स्टॉल लगाए गए। उनमें सत्यवादी स्वयं सहायता समूह नौजली ने ट्रैक शूट और टीशर्ट का स्टाल लगाया, तो बाबरी के स्वयं सहायता समूह ने जगमाता मसाले के नाम से स्टाल लगाया। वहीं, एक सहायता समूह ने सेनेट्री पेड का स्टाल लगाया। इसके अलावा कुम्हारी कला योजना के स्टॉल पर मिट्टी के बर्तनों की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं, एआरटीओ की तरफ से यातायात नियमों की जागरूकता के लिए स्टाल लगाया गया, तो पुलिस की तरफ से महिला हेल्पलाइन और अन्य सेवाओं से संबंधित जागरूकता स्टाल लगाया गया। उधर, गांव टपराना निवासी बासित ने 20 फीट लंबाई वाले गन्ने की प्रदर्शनी लगाई। गन्ने की लंबाई को देखकर लोग हैरान हो गए, क्योंकि गन्ना कलक्ट्रेट के बरामदे से छत पहुंच रहा था। प्रदर्शनी के दौरान मंडलायुक्त दीपक कुमार अग्रवाल, डीआईजी शरद सचान, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने प्रत्येक स्टाल का भ्रमण कर उत्पादों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें