शामली। नगर निवासी व्यापारी रमेश की फव्वारा चौक के पास दुकान है। दुल्हेंडी की शाम दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दुकान से निकलती आग की लपटों से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंच गई और आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जल चुका था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।