शामली।
शनिवार दोपहर हरियाणा के गांव पीरगढ़ी निवासी अतर सिंह और ऋषिपाल बाइक से शामली से हरियाणा जा रहे थे। जबकि इकराम और भूरा निवासी कांधला भी बाइक पर शामली की ओर से कांधला जा रहा था। जब उनकी बाइक कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा के पास पहुंची तो उसी दौरान एक घोडा-बुग्गी ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया।