फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते वक्त एक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कांधला थानाक्षेत्र के गांव नाला निवासी जगबीर और करतार किसी काम से शामली आए थे। शुक्रवार सुबह दोनों शामली से अपने गांव नाला लौट रहे थे। बलवा गेट के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भिजवाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। रास्ते में जगबीर ने दम तोड़ दिया। उधर, मृतक जगबीर के भतीजे प्रवीन ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। उधर, गांव रमाला बागपत निवासी प्रदीप बाबरी क्षेत्र के गांव आदमपुर गांव शादी समारोह में हुआ था। लौटते वक्त गांव सेहटा के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल प्रदीप को शामली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसको रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें