फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला को अनुदान के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद में गोशाला में गोवंश के रखरखाव और चारे की व्यवस्था के लिए अनुदान के संबंध में अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
सोमवार को एसडीएम कैराना दुष्यंत मौर्य, जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश सैनी ने जलालाबाद गोशाला पर पहुंचकर जायजा लिया। गोशाला में इस समय 127 छोटे-बडे़ गोवंश हैं। इसके साथ ही उन्होंने गोवंश की रहने और चारे की व्यवस्था के बारे में प्रबंधक संजय शर्मा से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि गोशाला में पशुओं की देखरेख का कार्य वैसे तो सुचारु रुप से चल रहा है। फिर भी गोवंश के लिए अनुदान की अत्यंत आवश्यकता है। ताकि गोवंश को समय पर चारा, पीने का पानी, घास चरने के लिए चारागाह की व्यवस्था हो सके। इन सभी जरूरतों को देखते हुए गोशाला में सुधार की जरूरत महसूस की गई है। जिला पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोवंश के लिए 30 रुपये प्रति पशु के हिसाब से शीघ्र ही गोशाला को चारे के लिए अनुदान मिलेगा। गोशाला का निरीक्षण करने से यह पता लगा है कि गोशाला को अनुदान की आवश्यकता है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें