शामली।
मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने नो वर्क रखा। जिला बार भवन में अधिवक्ताओं ने बैठक कर मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता रंजन कुमार मित्तल पर रासुका में निरुद्ध किए जाने पर रोष प्रकट किया। कलक्ट्रेट में डीएम को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें अधिवक्ता रंजन पर से रासुका को हटाए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उत्तर प्रदेश शासन ने रंजन पर से रासुका नहीं हटाई तो जिले के अधिवक्ता काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर जिला बार के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार एडवोकेट, महासचिव नील कमल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सहसचिव प्रशासन विवेक कुमार, सहसचिव प्रकाशन चंद्रवीर मलिक, रामकुमार वर्मा, चंद्रभान सिंह, जगदेव सिंह, सत्यपाल सिंह, विशाल गर्ग, ओमपाल सिंह, बलराज सिंह, संजय शर्मा, सतेंद्र धिरयान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।