फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता को लेकर परिषदीय स्कूलों में होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए परिषदीय स्कूलों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

शामली।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में सभी परिषदीय स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रमों के सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में बीएसए चंद्रशेखर ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों में ब्लाक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने ब्लाक में 22 जनवरी को ग्रामीण और नगर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकालने के लिए कहा। वहीं, 23 जनवरी को सभी स्कूलों में चित्रकला, रंगोली, भाषण, सामान्य ज्ञान, निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए। स्कूल के सभी कक्षा 3 से 8 वीं तक बच्चों को प्रतिभाग कराया जाए। इसके साथ उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करने के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें