फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति ने चीनी मिलो से मांगा किसानों का ब्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली सहकारी गन्ना विकास समिति की प्रबंध कमेटी की बैठक हुई। इसमें बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली चार चीनी मिलों को नोटिस दिए जाने का निर्णय लिया गया। 14 दिन में बकाया भुगतान करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

चेयरपर्सन कमलेश मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव मुकेश राठी ने चीनी मिलों की गन्ना मूल्य भुुगतान की समीक्षा करते हुए सदन को बताया कि शामली सहकारी गन्ना विकास समिति के किसानों का गन्ना खरीदने में खतौली, तितावी चीनी मिल 14 दिन में नियमानुसार भुगतान कर रही है। 14 दिन में किसानों का बकाया भुगतान न करने वाली शामली, ऊन, थानाभवन, भैसाना चीनी मिलों को ब्याज दिए जाने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त के निर्देश पर सहकारी गन्ना समिति में बैंक की स्थापना की जाएगी। समिति किसानों को कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध कराएगी। ताकि छोटे किसान भी कम लागत में अधिक उत्पादन कर सके। इस मौके पर समिति की उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, संचालक रविंद्र मलिक, सोमपाल सिंह प्रधान खंदरावली, ब्रिजेश कुमार, राममेहर, सतेंद्र सिंह, रियाज हसन, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र निर्वाल, शामली चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक किरणपाल सिह, दीपक राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन


चीनी मिलों की गन्ना भुगतान की स्थिति
मिल दिनांक भुगतान
शामली 15 नवंबर 44 करोड़ 48 लाख रुपये।
ऊन 6 दिसंबर 9 करोड़ 62 लाख 91 हजार।
थानाभवन 18 नवंबर 26 करोड़ 60 लाख 94 हजार।
तितावी 10 जनवरी 57 करोड़ 71 लाख 63 हजार।
भैसाना 25 नवंबर 2 करोड़ 14 लाख 15 हजार।
खतौली 1 जनवरी 15 करोड़ 15 लाख 52 हजार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें