फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करे कागज पर छात्राओं ने उकेरी ऊर्जा संरक्षण की भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभा कक्ष में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विश्व ऊर्जा संरक्षण दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रजेंटेशन प्रतियोगिता, पावर प्वाइंट प्रतियोगिता और लघु नाटिका का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती और भारतीय रसायन विज्ञान के पितामह आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित एवं वंदना से हुआ। प्राचार्य डाक्टर चमन लाल ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि देश का युवा ऊर्जा संरक्षण जैसे सामाजिक विकास के मुद्दों पर जागरूक होकर कमान संभालेगा तो देश के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। कार्यक्रम की थीम विभागीय परिषद प्रभारी डाक्टर अजय बाबू शर्मा ने रखी। डाक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम मात्र दिवस रूप में ही नहीं दैनिक जीवन में चरितार्थ करने के लिये होते हैं। इस अवसर पर डाक्टर योगेंद्र कुमार, डाक्टर हंसराज, डाक्टर रीनू और डाक्टर मदनपाल एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम आयोजन में रसायन विज्ञान परिषद अध्यक्ष मुबारिक अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज, सचिव मोहम्मद आमिर, सदस्य इकरा और तस्खीर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें