फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बिजली कनेक्शन लेने के लिए आने लगे हैं उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सौभाग्य योजना के तहत नए बिजली कनेक्शन दिए जाने का काम शुरू हो गया है। जिले के बिजलीघरों पर एक हजार नए कनेक्शन के फार्म प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अफसरों के मुताबिक सौभाग्य योजना के तहत शामली जिले का 2700 बिजली कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। योजना के तहत 16 दिसंबर से जिले के 72 बिजलीघरों पर शिविर लगाकर दिए जाने का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके बाद बिजलीघरों में उपभोक्ताओं का नए कनेक्शन लिए जाने के लिए आना शुरू हो गया है। सोमवार को कुड़ाना बिजलीघर पर आसपास के ग्रामीण उपभोक्ता आए। विद्युत निगम के कर्मचारी विक्की, तपेश्वर मुकेश, मोनू, प्रमोद, रितेश राजकुमार आदि ने 16 नए कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। जिले के विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि जिले में नए कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को 2700 कनेक्शन का लक्ष्य दिए गए थे। उनका कहना है कि अभी तक एक हजार कनेक्शन के लिए आवेदन सभी बिजलीघरों को प्राप्त हो गए हैं। जिले में 2700 कनेक्शन के सापेक्ष 4 हजार नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।

ज्ञानेश्वर तिवारी शामली के परियोजना निदेशक बने
शामली। हमीरपुर जिले से तबादले पर आए ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक का पद पिछले छह माह से खाली चल रहा था। विकास भवन में ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा का तबादला हो जाने के बाद पिछले छह माह से खाली चल रहा था। परियोजना निदेशक का कार्य डीडीओ बलराम कुमार देख रहे थे। हमीरपुर जिले से जिले में तबादले पर आए ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक पद पर ज्ञानेश्वर तिवारी ने सोमवार को विकास भवन पहुंचकर डीडीओ से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें