शामली। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में हुए मतदान के दौरान शहर के बाजार एवं प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं, शहर के बाहर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को शहर के बाहर एसटी तिराहे पर पुलिस बल ने रोक दिया।
चुनाव के दौरान हरियाणा, पंजाब से आने वाले भारी और हल्के वाहनों को जिले की सीमा के बाहर रोक दिया गया। सहारनपुुुर- और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर एसटी तिराहे के पास रोक दिया। ज्यादा भारी वाहन आने से मुजफ्फरनगर-शामली और शामली-सहारनपुर रोड पर जाम लग गया। दोपहर दो बजे के बाद शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर भारी वाहन से जाम की स्थिति बन गई। करनाल रोड पर पूर्वी नहर पुल के पास बैरियर लगाया गया था। इस मार्ग पर दुपहिया, छोटे चुपहिया वाहन ही निकल पाए। शहर में मतदान के कारण सभी बाजार दुकानें प्रतिष्ठान बंद रहे। शहर कैराना रोड फव्वारा, चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, शिवचौक धीमानपुरा, पंजाबी कालोनी रेलपार बाईपास, बुढ़ाना रोड, अजंता चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, माजरा रोड, रेलवे रोड, मिल रोड, अस्पताल रोड पर सिर्फ मतदाता ही नजर आए।