फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

750 मतपेटिका संपन्न कराएगी नगर निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। जिले की शामली, कैराना, कांधला नगर पालिका परिषद, एलम, बनत, थानाभवन, जलालाबाद, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, ऊन नगर निकाय चुनाव के लिए 750 मतपेटिका तैयार की गई है। 38 मतपेटिकाओं को रिजर्व में रखा गया हैं। एक मतदान केंद्र पर दो मतपेटिकाओं को मतदान केंद्र में रखा जाएगा। एडीओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मतदान की गोपनीयता बरकार रखने के लिए मतपेटिका के चारो तरफ सफेद कपड़ा लगाया जाएगा। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों की बैरीकेडिंग शुरू कर दी गई है। मंगलवार तक सभी मतदान केंद्रों की बैरीकेडिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें