करंट से चक्की संचालक की मौत
कांधला। मोहल्ला मिर्दगान मरकज वाली मस्जिद के पास मोहल्ला निवासी नसीम अंसारी आटा चक्की चलाता था। परिजनों के मुताबिक रविवार रात बिजली आने के बाद नसीम आटा चक्की पर पिसाई का कार्य कर रहा था। इसी बीच वहां पर बिजली के एक तार से उसे करंट लगा, जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। शाम के समय नसीम का शव कस्बे में पहुंचा, जिसको गमगीन माहौल के बीच में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।