फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने गंगोह के किराए में सवारियों को दी चार रुपये रियायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में जाम को देखते हुए अब शामली से गंगोह जाने वाली सवारियों को किराये में चार रुपये की रियायत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दो माह पूर्व शामली में जाम से मुक्ति के लिए शहर की कांबोज कॉलोनी को जोड़ने वाले दिल्ली-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर मार्ग के बाहर स्थाई बस अड्ड़ा बनाने का आदेश दिया था। रोडवेज डिपो के आदेश पर चालकों द्वारा बसों को कांबोज कॉलोनी से संचालन शुरू नहीं किया गया हैं। अब शहर में जाम को देखते हुए रोडवेज ने शामली शहर की कांबोज कॉलोनी को जोड़ने वाले दिल्ली-सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग से गंगोह का नया संशोधित किराए मे चार रुपये की कमी कर दी है। शामली बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शामली से गंगोह का किराया 57 रुपये निर्धारित हैं, मगर सवारी को 53 रुपये का किराया देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें