फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ ग्रामीणों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शराब के खिलाफ हुंकार भरी
विज्ञापन

कैराना।
बुच्चाखेड़ी गांव में शराब बिकने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
शुक्रवार की शाम गांव बुच्चाखेड़ी में आदर्श ग्राम समिति के अध्यक्ष कटार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। आदर्श ग्राम समिति के संयोजक अनिल बैंसला एडवोकेट ने कहा कि गांव में कुछ लोग अवैध शराब बेच रहे हैं, जिस कारण गांव के युवा नशे की लत में पड़कर बर्बाद हो रहे हैं। नशे को अगर जड़ से खत्म करना है तो ग्रामीणों को एकजुट होकर गांव में बिक रही अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करानी चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि जो भी शराबी गांव में दिखाई दे या कोई अवैध शराब बेचता हुआ मिले तो समिति के सदस्य मिलकर थाने में सख्त कार्रवाई कराएंगे। इस दौरान नवाब सिंह, नाथी, धर्मपाल, फलेल, ओमप्रकाश, देवेन्द्र, प्रवीन चौहान, गुलाब सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें