पुलिस ने ली गण्यमान्य लोगों की बैठक
ऊन। शनिवार देर शाम ऊन चौकी पर थानाध्यक्ष भगवत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऊन क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, मौजूद लोगों, चौकीदारों को बुलाया गया। थानाध्यक्ष भगवत सिंह ने पुलिस का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सर्दियां शुरू हो गई हैं। पुलिस द्वारा गश्त का प्लान तैयार कर लिया, इसमें सभी लोगों का सहयोग चाहिए। इस दौरान दिनेश चेयरमैन, पप्पू प्रधान गागोर, कुलदीप मान, चंद्रकला प्रधान, सुरेश, देशपाल, संजय, सत्यम आदि लोग मौजूद रहे।