फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में उठी बिजली और खस्ताहाल सड़क की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

किसान दिवस में बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाने, बिजली आपूर्ति ठीक कराने और पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी इंद विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भाकियू नेता कुलदीप पंवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। गांवों में महज छह घंटे आपूर्ति मिल रही है, जबकि जिला मुख्यालय को भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बकाया बिजली बिल को लेकर किसानों का उत्पीड़न भी बंद कराया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी गन्ना पेराई सत्र को देखते हुए पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग को ठीक कराया जाए। क्योंकि शामली से लेकर कांधला और नाला गांव तक यह मार्ग खस्ताहालत में है। गन्ना पेराई सत्र शुरु होने पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाएगी, जिस कारण परेशानियां होंगी। इस पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग को दुरुस्त कराने का प्रस्ताव भेजा गया है।
वहीं, किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के रणधीर सिंह ने कहा कि शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पर किसानों को ब्याज भी दिलाया जाए। क्योंकि प्रदेश सरकार ने 14 दिन में भुगतान न होने पर ब्याज वसूलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति नियमित करें। किसानो से अपील की कि बकाया बिजली का बिल भी समय पर जमा कराएं। उन्होंने कहा कि बकाया बिजली के बिल जमा कराने हेतु किसानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। बल्कि किसानों से वार्ता करके बिल जमा कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेणू तिवारी, बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल, जिला कृषि अधिकारी हरि शंकर प्रसाद, देवराज पहलवान, कुलदीप पंवार, रणधीर सिंह, पप्पू मलिक कुडाना, सतेंद्र, पप्पू बधेव, सुनील पंवार, राजवीर सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें